पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में दिया स्वच्छता का संदेश

रैली में दिया स्वच्छता का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| जागरूकताअभियान के तहत बुधवार को भाणा में रैली निकाल कर स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमन्त्री जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। रैली को प्रधान रीना कुमावत, उप जिला प्रमुख सफलता गुर्जर, सरपंच भैरुलाल कुमावत तथा विकास अधिकारी वीरेन्द्र जैन एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में ग्रामीण युवाओं ने बैंक खाता खुलवाने, कन्या बचाने, भ्रूण हत्या मिटाने की अलख जगाओ, बेटी बचाओ के नारे लगाए। रैली राजीव गांधी सेवा केन्द्र भाणा से रवाना होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस राजीव गांधी सेवा केन्द्र पहुंची। रैली में 150 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।