विकास कार्यों का निरीक्षण
राजसमंद| वनविभाग के कार्यों एवं गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त जिला प्रभारी राहुल भटनागर द्वारा जिले में वन विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। भटनागर द्वारा जिले में वन विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं के संबंध में की गई प्रगति की समीक्षा की तथा इस संबंध में रही कठिनाइयों के संबंध में विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की।