पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली छात्रों का किया उपचार

स्कूली छात्रों का किया उपचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़| केलवाड़ासामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर में 432 स्कूली छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी। बुधवार को शिविर में राजसमंद के डॉ. हेमलता चौधरी, नेत्र चिकित्सक वीपी जैन, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रहलादसिंह सोलंकी, डॉ. मानवेन्द्रसिंह सोलंकी, डॉ. मोहम्मद आलम ने ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के 432 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 105 गंभीर बीमारी वाले छात्रों को राजसमंद रेफर किया। शिविर का एडीशनल डायरेक्टर डॉ. राधेश्याम ने निरीक्षण किया।