पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माइंसों के सीमा विवाद को लेकर कमेटी का गठन

माइंसों के सीमा विवाद को लेकर कमेटी का गठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| केलवाथाना क्षेत्र में रविवार को दो माइंसों में उपजे सीमा विवाद के कारण हुई गैंगवार और ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए गुरुवार को7 लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया। दोनों ही पक्षों ने इस कमेटी का निर्णय मानने पर राजी हो गए। केलवा थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि रविवार को वर्धमान करणी माइंस में उपजे सीमा विवाद के कारण श्रमिकों के बीच गैंगवार और पत्थर बाजी हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। कमेटी में मार्बल माइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव सिंह, पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष रामलाल पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष तनसुख बोहरा, जिपंस श्याम सांवरिया, दिनेश बड़ाला, प्रकाश पालीवाल, अमित पगारिया थानाधिकारी करण सिंह है।

खबरें और भी हैं...