राजस्थानी फिल्म कजराली नखराली 19 से
राजसमंद | राजस्थानीफिल्म कजराली नखराली 19 फरवरी को 100 सिनेमाघरों में एक साथ बड़े स्तर प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्देशक लेखक लखविंदर सिंह ने बताया कि फिल्म पारिवारिक मूल्यों को स्थापित करती है। रमन यादव फिल्मस के बैनर तले बनी राजस्थानी की कला-संस्कृति से सराबोर इस पारिवारिक फिल्म में राजस्थानी सिनेमा के जाने माने कलाकार सचिन चौबे इमरान खान, अभिनेत्री नेहाश्री के मुख्य किरदार है। साथ ही इस फिल्म में राजसमंद के विष्णु शेखावत ने भी किरदार निभाया है।