पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को व्यसन मुक्ति निदान के तरीके िसखाए

बच्चों को व्यसन मुक्ति निदान के तरीके िसखाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अणुव्रतविश्व भारती पर बालोदय प्रकल्प के अंतर्गत स्कूल विद डिफरेंस के तहत व्यसन मुक्ति उत्प्रेरण कार्यशाला गुरुवार को मुनि भूपेंद्रकुमार और पदम कुमार के सान्निध्य में हुई। इसमें जिलेभर के 50 विद्यालयों के 350 बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में पावर पोइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्य प्रशिक्षक डाॅ. पीसी जैन ने उदाहरणों के साथ बच्चों के साथ संवाद करते हुए नशा मुक्ति उत्प्रेरण के प्रसंग में कारण, निदान उपचार की जानकारी दी। श्रेष्ठ जीवनोपयोगी की कला सीखने की दिशा में व्यसन मुक्ति उत्प्रेरण व्यवहार के लिए मुनि भूपेन्द्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों शिक्षकों को आह्वान किया। स्मृति, प्रतिरोध, एकाग्रता, योग्यता के संस्कारों के विकास के जागरण के लिए आयोजित डाॅ. जैन की इस कार्यशाला में डिफरेंट प्रायोजना से संबद्ध शिक्षाविद् डाॅ. राकेश तैलंग, जगदीश चन्द्र खंडेलवाल, विमल जैन, पुष्पा कर्णावट, देवेंद्र कुमार, मंजु शोभावत, करूणा मेहता, उषा कावडिय़ा आदि मौजूद रहे। अणुविभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कावडिय़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी के आयोजन द्वारा व्यसन मुक्ति का प्रभावी संदेश प्रसारित किया। एक प्रश्नोत्तरी द्वारा श्रेष्ठ उच्च जीवन जीने की विधियों को जीवन में स्वीकार करने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर प्रायोजना विद्यालयों के बच्चों ने जल संबलन, स्वच्छता, व्यसन मुक्ति, पर्यावरण संवद्र्धन जैसे सामयिक विषयों को रोचक नाटिका द्वारा प्रस्तुत कर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। समापन पर अशोक डूंगरवाल ने आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला का संयोजन बालोदय निदेशक डा. नीना कावडिय़ा ने किया।

जानकारी देते अतिथि मुनि।

राजसमंद . व्यसन मुक्ति उत्प्रेरण कार्यशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं अतिथि। भास्कर

खबरें और भी हैं...