अल्पबचत योजनाओं में 194 करोड़ निवेश
राजसमंद | केंद्रसरकार की ओर से संचालित अल्पबचत योजनाओं में जिले के मुख्य डाकघर, कांकरोली और सभी उप डाकघरों में अब तक 194 करोड़ 12 लाख का निवेश हुआ। यह जानकारी कोषाधिकारी अल्पबचत रामधन रैगर ने दी।
बताया कि जनवरी में अल्पबचत में 24 करोड़ 89 लाख की सकल जमाएं एवं 4 करोड़ 1 लाख का शुद्ध निवेश हुआ हैं। जिनमें सर्वाधिक जमाएं बचत खातों में 13 करोड़ 75 लाख, मासिक आय योजना में 2 करोड़ 13 लाख एवं किसान विकास पत्रों में 193 करोड़ 52 लाख की सकल जमाएं हुई हैं।