गाजे-बाजे से तुलसी परणे पधारे ठाकुरजी
राजसमंद . बसंतपंचमी के मौके पर तुलसी-सालीग्राम विवाह करने के लिए गुरुवार को चित्तौडगढ के मूंगाणा से ठाकुरजी बारात लेकर राजसमंद पधारे। इस दौरान शहर में उनकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्र प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में संत महंत, हाथी, घोड़े आदि शामिल थे।