पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक मिनट भी देरी से आए तो नहीं दे सकेंगे पटवार परीक्षा

एक मिनट भी देरी से आए तो नहीं दे सकेंगे पटवार परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको होने वाली पटवार सीधी भर्ती परीक्षा में पारदर्शी नीले पेन से ही अभ्यर्थी परीक्षा दे पाएंगे। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए कई स्तर पर जांच भी होगी। अन्य किसी प्रकार के पेन लाने की अनुमति नहीं होगी। ताकि पेन के माध्यम से ब्लूटूथ से होने वाली नकल को रोका जा सके। ब्लूटूथ की आशंका के चलते मफलर या स्कार्फ लगाने वाले, चश्मा पहनने वाले, कान पर हाथ रखकर पेपर हल करने वाले, अकेले ही बातचीत करने वालों और बाथरूम में दो मिनट से अधिक समय लगाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान बाथरूम में जाने वाले हर हर परीक्षार्थी का रिकॉर्ड भी बोर्ड में भेजा जाएगा। केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थी की पुलिस आंतरिक सतर्कता दल द्वारा तलाशी ली जाएगी।

बदला जा सकेगा कटा-फटा पेपर

पटवारीसीधी भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र पुस्तिका और ओएमआर उत्तर पुस्तिका का कोई भाग कटा फटा हुआ या पृष्ठ कम होने और पूर्ण रूप से मुद्रित होने की दिशा में परीक्षा शुरू होने से पहले ही बदला जा सकता है। ऐसा होने पर वीक्षक उसी सीरिज का प्रश्न पत्र और ओएमआर उत्तर सीट दोनों को सील्ड लिफाफे से बदलकर देगा। इसके लिए परीक्षार्थी को पहले की पेपर की जांच कर लेनी चाहिए।

यहरखें सावधानी :1. परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, स्वयं का फोटो, फोटोयुक्त आईडी दिखाना अनिवार्य

2. फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में चुनाव पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक दस्तावेज पेश करना होगा

3. परीक्षा केंद्र में बेग, पर्स, कागज, किताब, पर्ची, पानी की बोतल, मोबाइल, पेजर, सेल्यूलर, ब्लूटूथ, घड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।

यह भी होगा इस बार

1. फर्श पर बैठक व्यवस्था होने की स्थिति में गत्ता या क्लिप बोर्ड की अनुमति दी जाएगी

2. अवांछित सामग्री को रोकने के लिए केंद्र में जूते, मौजे आदि की भी तलाशी ली जाएगी

3. परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर पूरी निगरानी रखी जाएगी

4. पर्यवेक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक एवं कम से कम दो वीक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा सामग्री खोली जाएगी

5. पूरी कार्रवाई की विडियोग्राफी भी होगी।

6. प्रश्न पत्र रखने के लिए निर्धारित किए गए कक्षों में फोटो कॉपियर, स्केनर, फैक्स मशीन आदि उपकरण नहीं रखे जा सकेंगे

एक घंटे पहले आना होगा केंद्र पर

निर्धारितसमय पर केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। वहीं परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र खुलेंगे। निर्धारित समय से 20 मिनट पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के साथ ही केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक और समापन से आधा घंटे पहले तक बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दृष्टिबाधितको मिलेगा एक घंटा अतिरिक्त

20फीसदी महिलाएं, ड्यूटी लॉटरी से परीक्षा आयोजन को लेकर हर कक्ष में दो वीक्षक लगाए जाएंगे। वीक्षकों की नियुक्ति में 20 प्रतिशत महिलाओं को लेना अनिवार्य होगा। सरकारी संस्थाओं में वीक्षक वहीं के स्टाफ को लगाया जाएगा। निजी संस्था होने की दशा में कम से कम एक वीक्षक सरकारी होगा। वीक्षक की ड्यूटी लॉटरी के आधार पर लगाई जाएगी। ऐसे केंद्र पर उस कर्मचारी को वीक्षक नियुक्त नहीं किया जा सकेगा। जहां उसका कोई रिश्तेदार परीक्षा देगा।

खबरें और भी हैं...