पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर गिरा चश्मा उठाने गए युवक की हादसे में मौत, साथी की जान बच गई

सड़क पर गिरा चश्मा उठाने गए युवक की हादसे में मौत, साथी की जान बच गई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिवेरनर्सरी के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चश्मा गिरने पर वह बाइक को डेढ़ सौ फीट वापस पीछे लाकर उसे उठाने गया था। इस बीच बाइक के पीछे बैठा युवक लघुशंका के लिए रुक गया। इससे उसकी जान बच गई।

दिवेर पुलिस ने बताया कि उदयपुर निवासी आरसीए का छात्र हेमेंद्र (22) पुत्र रूपलाल डांगी बारां निवासी लोकेश पुत्र रामबाबू मंगलवार सुबह बाइक पर उदयपुर से अजमेर अपने दोस्त की शादी में जा रहे थे। दिवेर नर्सरी के पास हेमेंद्र का चश्मा गिर गया। बाइक डेढ़ सौ फीट आगे चली गई। हेमेंद्र ने बाइक को रोककर चश्मा लेने के लिए वापस पीछे घूम गया। वहीं बाइक के पीछे बैठा लोकेश मोटरसाइकिल से नीचे उतरकर लघु शंका के लिए रुक गया। हेमेंद्र बाइक से ही चश्मा लेने जा रहा था। इस दौरान राजसमंद की ओर से आते ट्रेलर ने ओवरटेक करते टक्कर हो गई। दुर्घटना में हेमेंद्र गंभीर घायल हो गया। उसे उदयपुर रेफर किया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

हेमेंद्र।

खबरें और भी हैं...