उर्वशी बनीं सितारा मेवाड़-मालवा
राजस्थानमध्यप्रदेश केसरी कुश्ती दंगल में मंगलवार शाम को हुए महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजसमंद की पहलवान उर्वशी राजपूत ने बेहतरीन दांव लगाते हुए सितारा राजस्थान- मध्यप्रदेश खिताब अपने नाम कर लिया। मिट्टी के अखाड़े पर हुए रोमांचक फाइनल में उर्वशी और चित्तौड़ की सावित्री छीपा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ और अंत में राजपूत ने धोबी पछाड़, कला जंग आदि दांव लगाते हुए जीत अपने नाम की। इधर, दंगल के अंतिम दिन मेजबान उदयपुर के पहलवानों ने निराश किया और वे एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाए।
भीलवाड़ाके गुर्जर को शिकस्त दे अलवर के अजहरुदीन बने केसरी: राजस्थान-मध्यप्रदेशकेसरी के लिए हुए फाइनल मुकाबले में दलबीर हाथी को पटखनी देने वाले भीलवाड़ा के आदित्य गुर्जर और अलवर के अजहरुदीन के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। अंत में अजहर ने आदित्य को 19-14 से शिकस्त दी। मुकाबले के बाद हुए कार्यक्रम में अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने विजेता को नकद प्राइज दिया।
ये बने चैम्पियन
कुश्तीदंगल के तहत हुए राजस्थान मध्यप्रदेश कुमार खिताब के फाइनल में भीलवाड़ा के बबलू गुर्जर भीलवाड़ा ने नरसिंहपुर के लाखन को, किशोर में झुंझुनूं के भोमाराम ने भीलवाड़ा के सुनील विश्नोई को। वसंत में झुंझुनूं के आमीन ने रतलाम के सारिक को पटखनी दे खिताब अपने नाम किया।
विवादित मुकाबले में 17 बार का चैम्पियन हाथी हुआ चित, छोड़ा अखाड़ा
केसरीकुश्ती दंगल के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह खेले गए विवादित सेमीफाइनल मुकाबले में 17 बार राजस्थान केसरी रहे भरतपुर के दलबीर हाथी को भीलवाड़ा के आदित्य गुर्जर ने एक अंक से चित कर दिया। इधर, हाथी ने आयोजकों पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए दंगल ही छोड़ चले गए। इस मामले में आयोजन कमेटी के सचिव अर्जुन राजौरा का कहना है कि मुकाबला पूरी तरह निष्पक्ष हुआ है, किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। जब सुबह सेमीफाइनल शुरू हुआ तो दोनों पहलवानों ने बराबरी का मुकाबला किया और 3-3 अंक लेकर बराबरी की। तभी एक अंक को लेकर हाथी के कोच ने विरोध किया। इस पर जांच के बाद हाथी का प्रोटेस्ट खारिज हो गया और गुर्जर को एक अंक दे दिया गया। इस अंक से वे विजेता घोषित कर दिए गए।
उदयपुर . केसरीकुश्ती दंगल के महिला वर्ग के फाइनल में राजसमंद की उर्वशी प्रतिद्वंद्वी सावित्री को पटखनी देते हुए।