नव निर्वाचित पार्षदों का किया स्वागत
राजसमंद| गरपरिषद में नव निर्वाचित कांग्रेस के चार पार्षदों का मंगलवार को किशोर नगर स्वागत समारोह में नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में पार्षद अशोक टांक, हेमंत गुर्जर, हेमंत रजक एवं सुनीता रजक का पूर्व सरपंच पारसमल जैन हरनावा, सुंदरलाल रांका, लाभचंद बोहरा, गणपत सिंह, तेजेंद्रसिंह रामसिंह, सुरेंद्र सारड़ा ने इकलाई एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। वार्ड नौ सहित विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने पार्षदों को फूलमालाओं से लाद दिया।