पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएसयूआई ने मंत्री स्मृति ईरानी का पूतला फूंका

एनएसयूआई ने मंत्री स्मृति ईरानी का पूतला फूंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| केंद्रीयविश्वविद्यालय अजमेर के छात्र मोहित चौहान की आत्महत्या विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही एवं दमनपूर्ण व्यवहार पर आक्रोशित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एसएसयूआई ने केलवा कस्बे में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फुंका। छात्र नेता दिलीप जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रताडऩा से मोहित चौहान को आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ा। राजस्थान के साथ-साथ देश के अन्य विश्वविद्यालयों में भी ऐसे ही चिंताजनक हालात हैं। हेमंत पालीवाल ने केंद्रीय मंत्री को तुरंत इस्तीफा देने की मांग करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान विधानसभा महासचिव चंदन शर्मा, छात्रसंघ महासचिव संजय पालीवाल, कमलेश माली, कैलाश खटीक, विकास साहू, दयाल टांक, सिद्धार्थ परिहार मौजूद थे

केलवा. स्मृतीईरानी का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...