कलेक्टर का अभिनंदन, वक्ता बोले-आम लोगों की आसान पहुंच यादगार रहेगी
कलेक्टरकैलाशचन्द वर्मा का मंगलवार को अणुव्रत विश्व भारती सभागार में मंगलवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नागरिक अभिनंदन किया। इसमें शहर के कई लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जिले में दो साल के कार्यकाल में आम लोगों से सीधा सम्पर्क, संवेदनायुक्त कार्यशैली से वर्मा ने आम व्यक्ति का दिल जीता। वक्ताओं ने उनकी कार्यशैली पर विचार रखे।
सम्मान समारोह प्रबुद्ध नागरिक विचार मंच राजसमन्द की तरफ से रखा गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व न्यायविद डॉ. बसन्तीलाल बाबेल ने की जबकि इस अवसर पर रेणु वर्मा, शुभम वर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व न्यायविद डॉ. बसंतीलाल बाबेल ने कहा कि वर्मा की कार्यशैली और व्यवहार से जन मानस में बेजोड़ छाप छोड़ी है। प्रबुद्ध नागरिक विचार मंच के समन्वयक राजकुमार दक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विचार रखे। शिक्षाविद डॉ. राकेश तैलंग ने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर का नागरिक अभिनंदन किया। मार्बल गैंगसा एसोसिएशन ने मंगलवार को एसोसिएशन भवन में कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा सहित कई मार्बल व्यापारी उपस्थित थे।
राजसमंद. कार्यक्रममें उपस्थित नगरवासी।
राजसमंद. कलेक्टरका सप|ीक अभिनंदन करते हुए।