फेयरवेल में कैट वाॅक, खेल स्पर्धा
राजसमंद| भूपालनोबल्स स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय कला संकाय द्वारा तीसरे वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। प्रभारी डॉ. अनुसुया उपाध्याय ने बताया कि 200 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। एकल नृत्य, केटवॉक, परफॉरमेंस राउंड एवं बेलून गेम, बिंदी जीतो हुआ। बेस्ट फेयरवल शिखा शर्मा, मिस बिंदास ममता मेघवाल, मिस ब्यूटी सुरभि माहेश्वरी, मिस टॉपर वैशाली छीपा, मिस सिंसियर ममता गुर्जर, बेस्ट हेयर स्टाइल तरूणा खींची, बेस्ट स्माइल सोनल खींची, मिस एटीट्यूड सुमन पहाडिय़ा, बेस्ट ड्रेस मोनिका चौहान, मिस बंक धीरज कुंवर राठौड़, बेस्ट डांस सुषमा कीर, बेस्ट रैम्पवॉक रूचिता टेलर को पुरस्कार दिया गया। संचालन श्रुति पांडे, भारती प्रजापत, अनुभा पुरोहित ने किया। इस दौरान उपाचार्य डॉ. इंद्रसिंह राठौड़, डॉ. गरिमा बाबेल, डॉ. गजेंद्र सिंह चारण, डॉ. ललिता राठौड़, संपत लाल रेगर, डॉ. कमलेश पालीवाल, डॉ. राजकुमारी राठौड़, सुरेंद्र सिंह चुंडावत, शकुंतला सनाढ्य, डॉ. संगीता मालपानी, विनिता पालीवाल, सुमना श्रीमाली मौजूद थे।
राजसमंद। बीएल गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं।