पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंभलगढ़ दुर्ग पर सुविधाओं पर एक करोड़ रुपए स्वीकृत

कुंभलगढ़ दुर्ग पर सुविधाओं पर एक करोड़ रुपए स्वीकृत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| अजेयदुर्ग कुंभलगढ़ पर ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं के रखरखाव पर केंद्र सरकार से एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सांसद राठौड़ ने 7 दिसंबर 2016 को लोकसभा में नियम 377 के तहत कुंभलगढ़ दुर्ग में पर्यटकों को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत बताते हुए ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं की प्रदर्शनी, दुर्ग के रखरखाव का मामला उठाया था। उल्लेखनीय है भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वर्ष 2013 में कुंभलगढ़ किले को विश्व धरोहर की सूची में सम्मिलित किया था। 29 लाख 88 हजार रुपए बांध नम्बर 2 पर मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए, 40 लाख 52 हजार छह सौ रुपए बादल महल के समीप रसोईघर पर निर्माण के लिए, 28 लाख 10 हजार रुपए 2 चौकीदार क्वार्टरों के स्थान पर शौचालय परिसर के निर्माण के लिए खर्च होगा। वर्ष 2016-17 और 2017-18 में पार्किंग निजी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा जो वर्तमान में हल्ला पोल के समीप है।

पार्किंग, टिकट काउंटर, सोविनियर शॉप, शौचालय के कार्य में लिया जाना प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...