बजरी से भरे दो डंपर जब्त
अवैध खनन के मामले में जेसीबी जब्त
थाना पुलिस की बीते दिनों अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर ले जाई गई जेसीबी मशीन को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर इसे लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कफनवाड़ा गांव से लावारिस हालत में बरामद किया गया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार गत नौ सितम्बर की रात अवैध खनन को लेकर क्षेत्र के माणकी गुर्जरपुर के पहाड़ों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान दो डंपर एक जेसीबी को जब्त किया गया। जबकि अवैध खनन कार्य में लगी एक अन्य जेसीबी को खननकर्ता मौके से लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार पहाड़ में उस्मान निवासी मांदला नामक व्यक्ति अपनी लीज बताकर अवैध खनन कार्य करता था। इस अवैध लीज पर बजरंग पुत्र धनमत मेव निवासी मादला जेसीबी से खुदाई कर पत्थर चोरी कर रहा था। पुलिस कार्रवाई के समय आरोपी बजरंग पुलिस को अंधेरे में चकमा देकर मशीन को लेकर फरार हो गया। यद्यपि पुलिस ने आरोपी बजरंग को पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर ले चुकी थाना पुलिस मशीन बरामद नहीं कर पाई। जिसके चलते आरोपी की जमानत हो गई। मशीन बरामदगी के लिए मिली चुनौती पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कफनवाड़ा में लावारिश हालात में शनिवार को मशीन को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार एएसआई लीलाराम ने मय जाप्ता लक्ष्मणगढ़ पुलिस की सहायता से मशीन को बरामद कर लिया है।
अवैध खनन कर ले जाते चार जने गिरफ्तार
नीमराना.थानाक्षेत्र के बसई गांव के पहाड़ों से अवैध खनन कर पत्थर ले जाते हुए पुलिस ने गंडाला के पास से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर उनके चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फॉरेस्ट एक्ट मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी बृजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र के बसई गांव के पहाड़ों से अवैध खनन कर ले जा रहे नरेश पुत्र पूर्णसिंह,भूला राम पुत्र सरदार सिंह मीणा रामवतार पुत्र रामस्वरूप निवासी बसई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध खनन के पत्थरों से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त कर वन अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानागाजी: क्षेत्रकी घाटा वन चौकी के पास एक युवक को अवैध खनन कर ले जाते पकड़ा। इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन करके लाते अमीचंद गुर्जर को गिरफ