- Hindi News
- संस्कृत अंताक्षरी में वसीम खां राज्य में प्रथम
संस्कृत अंताक्षरी में वसीम खां राज्य में प्रथम
रामगढ़ | संस्कृतशिक्षा विभागीय उच्च प्राथमिक छात्र वर्ग राज्य स्तरीय संस्कृत अंताक्षरी प्रतियोगिता में वसीम खां नवीन आसीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय सादन का बास ग्राम पंचायत नंगला बंजीरका के छात्र वसीम खां नवीन आसीवाल ने पाली जिले के छात्रों से प्रतियोगिता का फाइनल जीता था। संस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यपाल आचार्य के अनुसार विद्यालय के दो अन्य छात्रों महेश कुमार वसीम खां ने भी कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला सहित रामगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर नंगला बंजीरका सरपंच जैनम खान, समसूदीन, नूरदीन, सगरूमल, हाजी बंशी, इस्माइल खां, जगदीश प्रसाद, सरसदीन बाबूलाल आदि ने स्वागत किया।