पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोने की हंसली लेकर भागे बाइक सवार

सोने की हंसली लेकर भागे बाइक सवार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के गांव बीजवा में सड़क किनारे खेत में चारा काटती महिला के गले से दो बाइक सवार सोने की हंसली लेकर फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने बाइक सवार एक युवक काे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में गुरुवार देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। आरोपी युवक चौकी गांव निवासी साबिर पुत्र मुस्ताक (24) को गुरुवार देर शाम बीजवा गांव के ग्रामीण थाना लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि बाइक सवार युवक कई दिनों से बीजवा के आसपास देखा जा रहा था। जिसने गुरुवार सुबह बीजवा गांव निवासी जायदा प|ी सौकत को शिकार बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। महिला के पति सौकत के अनुसार उसकी प|ी जायदा सुबह लगभग ग्यारह बजे ग्रेवल सडक मार्ग के किनारे खेत में चारा काट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और गले में पहनी सोने की हंसली को छीनकर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की तलाश शुरू की और बाइक सवार आरोपी को पकड़ पीडित महिला के समक्ष लाकर पहचान कराई गई। महिला के पहचान करने के बाद युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी के विरूद्ध कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।