पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़| मथुरारेल मार्ग स्थित ऊंटवाल रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल अलवर लाई। पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त रामअवतार (50) पुत्र खैराती तेली निवासी अलावड़ा हाल निवासी नगर भरतपुर के रूप में हुई है। रामअवतार की मौत बुधवार रात ट्रेन से गिर कर हुई है। वह ट्रेन में अलवर से नगर जा रहा था। वह अलवर में मजदूरी करता था।