पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में लगेंगे आरओ प्लांट

गांवों में लगेंगे आरओ प्लांट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. रामगढ़विधानसभा क्षेत्र में छह करोड़ रुपए के जलप्रदाय कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में फ्लोराइड के पानी से निजात दिलाने के लिए विधायक ज्ञानदेव आहूजा की अभिशंसा पर दो करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से गुर्जरपुर खुर्द, माणकी, मुकुंदबास, भूवाका, मांदलाकलां, भूराबास गांव में आरओ वाटर प्लांट लगाए जाएंगे। जिले में स्वीकृत 16 में से आठ आरओ वाटर प्लांट रामगढ़ क्षेत्र के लिए मंजूर हुए हैं। वहीं 361 लाख की लागत से आठ बड़ी जल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इस योजना में 20 गांवों में नलकूप, भूतल जलाशय निर्माण एवं पानी सप्लाई के लिए लाइन डाली जाएंगी।