ऑपरेटर के हवाले आवासीय विद्यालय
रामगढ़. नंगलाबंजीरका गांव स्थित मेवात आवासीय विद्यालय में कार्यरत कंप्युटर ऑपरेटर बालिकाएं।
रामगढ़. ब्लाकके नंगला बंजीरका गांव में स्थित मेवात आवासीय बालिका विद्यालय एक मात्र कम्प्युटर ऑपरेटर रवीना खान के भरोसे चल रहा है। विद्यालय में कुल 34 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। जिनको पढ़ाने से लेकर वार्डन तक की जिम्मेदारी एकमात्र महिला शिक्षक के हवाले है। विद्यालय में कार्यरत कम्प्युटर ऑपरेटर रवीना खान के अनुसार गत 17 जुलाई को उसने विद्यालय का कार्यभार संभाला था। तब से आज तक अकेले वह दिन में शिक्षिका रात में वार्डन की भूमिका निभा रही है। खान ने बताया कि इन बालिकाओं को पिछले पंद्रह दिनों से दूध भी नहीं लाया जा रहा। इनके अनुसार दूध के लिए पास ही के सरकारी स्कूल में कार्यरत हैडमास्टर आवासीय विद्यालय इंचार्ज निरंजन शर्मा ने दूध लाने के लिए मना किया हुआ है।
^सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय अलवर ने आवासीय विद्यालय में चार शिक्षिकाएं विभिन्न सरकारी स्कूलों से लगाए जाने के आदेश जारी कर रखे हैं। गत् एक माह पूर्व आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित शिक्षिकाओं ने विद्यालय में ज्वाइन नहीं किया है। कोई भी शिक्षिका आवासीय विद्यालयों में कार्य करने की इच्छुक नहीं है। जिसके चलते व्यवस्था में व्यवधान हो रहा है। सतीशमित्तल, बीईईओरामगढ़