अलवर. रामगढ़ | अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से आक्रोशित लोगों ने रविवार को विधायक ज्ञानदेव आहूजा की गाड़ी रोक ली। विधायक मुबारिकपुर से रहे थे। विधायक के आने की सूचना पर गोविंदगढ़ मोड पर सैकड़ों लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया प्रशासन की कार्रवाई को रोकने की मांग की।
व्यापारियों ने बिना भेदभाव कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि एसडीएम से वार्ता की गई है। सरकारी निजी अतिक्रमणों पर बिना भेदभाव के कार्रवाई के लिए कहा गया है। व्यापारियों की कमेटी गठित कर सहमति से चिन्हीकरण करने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।