- Hindi News
- एसडीएम कोर्ट की अव्यवस्था पर वकीलों ने जताई नाराजगी
एसडीएम कोर्ट की अव्यवस्था पर वकीलों ने जताई नाराजगी
एसडीएमकोर्ट की अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभाषकों ने शुक्रवार को नाराजगी जताई।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष जगदीश चंद थिरान ने आरोप लगाया कि बार-बार प्रदर्शन कार्य बहिष्कार करने के बावजूद भी एसडीएम कोर्ट की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। वकीलों ने शुक्रवार को कोर्ट की न्याय शाखा राजस्व शाखा के कमरों पर लगे तालों को दिखाते हुए कहा कि उनके मुवक्किल तय तारीखों पर कोर्ट में आते हैं। लेकिन कोर्ट के कर्मचारी गायब रहते हैं। जिसके चलते कई-कई दिनों तक कमरों के ताले ही नहीं खुलते। यदि न्याय शाखा में कार्यरत बाबू आते भी हैं तो तारीख फाइलें गायब मिलती हैं। इस दौरान दिनेश शर्मा, सियाराम गुर्जर, राजेश जैन, जगदीश सतीजा, राजकुमार यादव, मुजीबउर रहमान,अय्यूब खां सहित संघ के अधिवक्तागण मौजूद थे।
^वकीलोंसहित किसी अन्य को किसने अधिकार दिया कि कार्यालय का निरीक्षण करे। न्याय राजस्व शाखा के कमरों में चार में से दो बाबूओं के अवकाश पर रहने के कारण ताला लगा हुआ था। राजस्व शाखा के एक बाबू के कारण व्यवस्था खराब है। जिसके बारे में जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दे रखी है। बाबू बदलेगा तब ही व्यवस्था सुधर पाएगी। -अखिलेशकुमार पीपल, एसडीएम,रामगढ़