पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचसी के लिए भवन निर्माण के निर्देश

पीएचसी के लिए भवन निर्माण के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएचसी के लिए भवन निर्माण के निर्देश

अलवर | जिलाकलेक्टर एसपी स्वामी की अध्यक्षता मेें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने सीएमएचओ को किशनगढ़बास, तिजारा, रामगढ़ एवं लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में पीएचसी एवं सब सेंटर के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत राशि का उपयोग कर भवन निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कमरों की कमी वाले चारों ब्लॉकों के स्कूलों के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला परिषद को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीडीएस के उप निदेशक को आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ताओं के चयन में अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

भामाशाहशिविरों में त्रुटिरहित भरें नामांकन प्रपत्र

अलवर | किशनगढ़बासक्षेत्र में ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भामाशाह नामांकन शिविरों में संपूर्ण परिवार का त्रुटिरहित नामांकन कराने आग्रह किया है। किशनगढ़बास एसडीएम ने बताया कि ग्राम सचिव पटवारी से नामांकन प्रपत्र लेकर उसे त्रुटिरहित भरें। नामांकन के लिए परिवार की महिला मुखिया सहित अन्य सभी पारिवारिक सदस्यों के निर्वाचन विभाग का फोटो पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड नंबर, पेंशन का पीपीआे आदेश, बिजली, पानी, गैस कनेक्शन की खाता संख्या, पेंशनर परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित प्रति संलग्न करें। उन्होंने बताया कि भामाशाह नामांकन में वर्ष 2012 से पूर्व के राशनकार्ड के आधार पर ही फॉर्म में परिवार के सदस्यों के नाम अंकित किए जाएं। नये राशनकार्ड के आधार पर सत्यापन नहीं होगा।