रामलीला कमेटी ने किया बल्ली पूजन
श्री रामचरित मानस कला मंडल की कार्यकारिणी गठित
सकट.कस्बेकी श्री रामचरित मानस कला मंडल की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव मंगलवार को कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्री थांई वाले हनुमान मंदिर पर आयोजित हुए। इसमें सर्वसम्मति अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण महेश्वरी, उपाध्यक्ष गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष गोपाल विजय, सचिव महेंद्र संरक्षक पद पर रिटायर्ड कानूनगो ओमप्रकाश जैमन को चुना गया। वहीं सदस्यों में जगदीश जैमन, हेमंत जैमन, रूपकिशोर जैमन, जितेंद्र शर्मा, बाबूलाल चौबे, गोपाल लाटा, घासीराम, कैलाश मीना, रंगलाल सैनी, नरेश विजय, चंद्रशेखर, देवकरण चौधरी, कमलेश हरियाणा, महेश जैमन आदि को नियुक्त किया गया।
मथुरासे बुलाए विशेष कलाकार
तिजारा.क्षेत्रके ग्राम शाहबाद में रामलीला का मंचन 18 सितंबर से रात 9 बजे किया जाएगा। रामलीला कमेटी शाहबाद के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को रामलीला मंचन का उद्घाटन होगा। इसके पश्चात गणेश पूजन किया जाएगा। मंचन को लेकर कलाकारों की रिहर्सल एवं स्टेज की साज सज्जा तथा नए आधुनिक सीन तैयार किए जा रहे है तथा मथुरा से विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया गया है जो रामलीला मंच के दौरान रामजी कृष्ण की कथा का गुणगान करेंगे। इधर तिजारा की सार्वजनिक अभिनय समाज की ओर से रामलीला मंचन के लिए सार्वजनिक बगीची के मैदान में बल्ली मुहूर्त 18 सितंबर को सुबह 9 बजे किया जाएगा।
रामगढ़. रंगमंच पर बल्ली पूजन करते मंच कलाकार कमेटी सदस्य।