पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल काॅलेज की जमीन की लीज डीड प्रक्रिया पूरी

मेडिकल काॅलेज की जमीन की लीज डीड प्रक्रिया पूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | राज्यके मेडिकल काॅलेज के लिए रामगढ़ के ढाढ़ोली गांव में जमीन की लीज डीड की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसे चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। राज्य सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज कॉलेज के लिए ढाढ़ोली गांव में करीब आठ हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। पीएमओ की ओर से रामगढ़ एसडीएम से इस चरागाह भूमि की चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम लीज डीड प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। 189 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज में सौ सीट होंगी। शेष|14पर









दूसरीओर केंद्र सरकार की ओर से ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज को भी राज्य सरकार को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

एक करोड़ से होगी भूमि की चारदीवारी

चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम मेडिकल काॅलेज की भूमि की लीज डीड के बाद अब इसकी चारदीवारी की जाएगी। इसके लिए करीब एक करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। मेडिकल काॅलेज की करीब दो किलोमीटर की चारदीवारी पर 107 लाख रुपए की लागत का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया। ये बजट निदेशालय ने मंजूर कर दिया है। इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मेडिकल काॅलेज परिसर में दो किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बजट मंजूर हो गया है। लीज डीड की प्रक्रिया होने के बाद अब चारदीवारी की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

राजेन्द्रसिंह, एक्सईएन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलवर