पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों ने बच्चों का जांचा ज्ञान

अधिकारियों ने बच्चों का जांचा ज्ञान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षासंबलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूली बच्चों की क्लास ली। अधिकारियों ने इस दौरान एमडीएम, बच्चों की शैक्षणिक अन्य गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ उनमें सुधार के सुझाव दिए।

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम अखिलेश कुमार पिपल ने राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल तहसीलदार पिंकी गुर्जर ने रा.उ.मा.बालिका स्कूल रामगढ़ की छात्राओं के साथ पूरा दिन बिताया। तहसीलदार ने कक्षा छह कक्षा आठ की छात्राओं को पढ़ाकर उनकी शैक्षणिक योग्यताओं की जानकारी जुटाई।

इसके अलावा तहसीलदार ने शिक्षिकाओं से स्कूल में चलाई जा रही अन्य गतिविधियों की जानकारी ली आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम के अनुसार बुधवार को ब्लाॅक शिक्षा कार्यालय के सभी अधिकारियों सहित विकास अधिकारी विनय मित्र आदि ने भी विभिन्न सरकारी स्कूलों में रहकर संबल प्रदान किया।