रामगढ़ | देशकी राजधानी में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विजयी जुलूस निकालकर खुशियां मनाई। पार्टी के ब्लॉक संयोजक देवेंद्र साहू के नेतृत्व में सब्जी मंडी से जुलूस निकाला गया। इस मौके पर हुई सभा में गोपाल पॉलीवाल ने भी विचार रखे।