पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी समस्याओं पर नई चर्चा फिर से समाधान पर जोर

पुरानी समस्याओं पर नई चर्चा फिर से समाधान पर जोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद सभागार में बुधवार को प्रभारी मंत्री हेमसिंह भडाना ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में काफी ऐसी पुरानी समस्याओं पर ही चर्चा हुई जिनके समाधान के लिए पूर्व में हुई बैठकों में भी अफसरों को हिदायतें मिल चुकी हैं। बहरहाल, इस बैठक में भी पुरानी समस्याओं पर नई चर्चा कर ठोस कार्यनीति बनाकर समाधान की बातें हुई। क्षेत्रीय विधायकों ने जिले के अलावा अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। जिले की प्रभारी सचिव वीनू गुप्ता ने भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द समाधान के लिए कहा।

प्रभारी मंत्री भडाना ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को जिले में पेयजल समस्या के स्थाई निवारण के लिए प्रस्तावित चंबल पेयजल योजना की सर्वे रिपोर्ट शीघ्र पूर्ण कर राज्य सरकार को प्रस्तुत करने, चंबल पानी का भंडारण मंगलासर, जयसमंद, सिलीसेढ़ के बांध के साथ हरसौरा, बंधेरी खुर्द बांधों में कराने की कार्य योजना में रखने, शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल के सुझाव पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को बारा बीयर से अतिक्रमण और जयसमंद बांध में अनधिकृत ट्यूबवेलों एवं सिंचाई विभाग द्वारा चिह्नित अतिक्रमणों को 15 दिन में हटवाने के निर्देश दिए। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा लंबित पेयजल कनेक्शनों के प्रकरणों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फटकार लगाकर 15 दिन में पेयजल कनेक्शन कराने के लिए कहा।

रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा के सुझाव पर पंचायतीराज के अधिकार क्षेत्र के बांधों की सिंचाई मरम्मत का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराने, अलवर ग्रामीण विधायक के सुझाव पर यूआईटी के एसई को निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का बकाया कार्य पूर्ण करने के लिए कहा।

बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के सुझाव पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को शहर में घोड़ाफेर चौराहे से अहिंसा सर्किल और कटी घाटी से अहिंसा सर्किल तक की सड़क की चौड़ाई करण कार्य के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने और छात्रों की पढ़ाई बाधित हो इसके लिए रात सात से दस बजे और सुबह चार से छह बजे तक बिजली कटौती के बावजूद गांवों में सिंगल फेस बिजली देने के लिए कहा गया। किशनगढ़बास विधायक रामहेत यादव के सुझाव पर ट्रांसफार्मर की चोरी की रिपोर्ट दर्ज होते ही नया ट्रांसफार्मर तुरंत लगवाने के निर्देश दिए।