- Hindi News
- शिक्षा से ही आगे बढ़ सकता है मेव समाज : रामहेत
शिक्षा से ही आगे बढ़ सकता है मेव समाज : रामहेत
किशनगढ़बासविधायक रामहेत यादव ने कहा कि मेव समाज शिक्षा से आगे बढ़ सकता है। मुख्य अतिथि विधायक यादव रविवार को स्टार रिसोर्ट में आयोजित प्रदेश स्तरीय मेव प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार मेव समाज के विकास के लिए वचनबद्ध है। वहीं विधायक भी प्रयासरत हैं। रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि शिक्षा से ही रोजगार और सम्मान मिलता है।
इसलिए समाज में शिक्षा पर बल दिया जाना जरूरी है। सानिया हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. तैयब खान ने कहा कि मेव समाज में जागृति लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी को मिलकर मेव समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की जरूरत है। लेकिन शिक्षा से ही समाज के पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है। सीजेएम जमीर हुसैन सैयद ने कहा कि शिक्षा से ही मेव समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम में रामगढ़ पंचायत समिति के उप प्रधान हरमहेन्द्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में 180 मेव प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 2100 रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई। इस मौके पर गैट में 206 रेंक प्राप्त करने पर अजीज मुशब्बर खान को सम्मानित किया गया।
अलवर. विद्यार्थी को सम्मानित करते विधायक रामहेत यादव एवं विधायक ज्ञानदेव आहूजा।