छात्रा को बोर्ड से मिली निराशा
भास्कर न्यूज | रामगढ़
माध्यमिकशिक्षा बोर्ड, अजमेर की घोर लापरवाही से राजेश पब्लिक स्कूल की छात्रा अवनीत कौर को निराशा मिली है। दसवीं बोर्ड परीक्षा-2013 में आयोजित परीक्षा में छात्रा ने 5 विषयों में 88.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। छात्रा ने ऐच्छिक विषय पंजाबी में 30 प्रतिशत अंक आने पर उत्तरपुस्तिका की फोटो प्रति प्राप्त करने के लिए बोर्ड में आवेदन किया था। बोर्ड ने अब छात्रा को पत्र भेजकर बोर्ड के उत्तरपुस्तिका नहीं होने की जानकारी देते हुए उसे शुल्क वापस लौटा दिया है। छात्रा ने पांच विषयों हिंदी में 95, अंग्रेजी 81, विज्ञान 90, सामाजिक विज्ञान 80 गणित में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्रा को ऐच्छिक विषय पंजाबी में मात्र 30 प्रतिशत अंक मिले। इसमें 20 अंक सत्रांक के शामिल है। सिख समुदाय की इस छात्रा सहित परिजनों उसके शिक्षकों के यह बात गले नहीं उतरी। पिता उपकार सिंह ने उत्तर पुस्तिका की फोटो प्रति प्राप्त करने रिटोटलिंग के लिए शुल्क सहित बोर्ड को जून 2013 में आवेदन किया। तब से लगातार अवनीत के अभिभावक बोर्ड से लगातार संपर्क करते रहे। अब बोर्ड ने छात्रा को यह कहकर शुल्क का चेक वापस भेजा है कि उसके रिकार्ड से संबंधित विषय की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं है।
^मामलाअधिकार क्षेत्र से बाहर का है। छात्रा को संबंधित स्कूल के माध्यम से अपना प्रतिवेदन बोर्ड के समक्ष रख सकती है। -ओमप्रकाशशर्मा, डीईओ,माध्यमिक प्रथम