वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति
किशनगढ़बास. सीनियरसेकंडरी स्कूल सनहिल एकेडमी में मंगलवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने बच्चों की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों को सराहा। संस्था के चेयरमैन विक्रम सिंह र|ावत ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल अनुराधा चौहान, सरपंच जनेश भुटानी, पीसी खन्ना, प्रदीप सैनी, बलबीर सिंह लबाणा, कपूरचंद शर्मा सहित आदि मौजूद थे। मंच का संचालन मिनुल सिंह राठौड़ ने किया।