पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी के लिए सीईओ कर रहे विधायकों से फरियाद

गाड़ी के लिए सीईओ कर रहे विधायकों से फरियाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीईओ ने पर्सनली रिक्वेस्ट किया: आहूजा

रामगढ़विधायक ज्ञानदेव आहूजा का कहना है कि पिछले दिनों डीएम और सीईओ ने गाड़ी के लिए व्यक्तिगत तौर पर निवेदन किया तो दो लाख की अनुशंषा इसलिए की ताकि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की ठीक से मॉनिटरिंग हो सके। आहूजा का तर्क है कि उनके क्षेत्र में विकास के लिए राशि का अभाव नहीं है, इस बार करीब सवा करोड़ मेवात विकास फंड से भी रामगढ़ में खर्च होंगे ऐसे में बजट से दो लाख रुपए देने से रामगढ़ विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मुंडावर विधायक चौधरी ने भी बेहतर कार्य संपादन के लिए दो लाख रुपए बजट दिए जाने की बात कही है।

^विधायकचाहें तो क्षेत्र के बाहर भी कामों के लिए अनुशंषा कर सकते हैं। हमें तीन विधायकों की अनुशंषा मिली है लेकिन एक गाड़ी खरीदने के लिए कम से कम एक और विधायक की अनुशंषा जरूरी है। राजेंद्रसिंह राठौड़, सीईओ।

इन विधायकों ने की अनुशंषा

सीईओके पत्र पर मुंडावर विधायक धर्मपाल चौधरी, रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक गोलमा देवी ने दो-दो लाख रुपए विधायक कोष से देने की अनुशंषा की है। शेष आठ विधायकों ने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है।

इसलिएपड़ी फरियाद की जरूरत

सरकारीगाड़ी 11 लाख किलोमीटर चल चुकी है। शहर से बाहर कहीं दौरे पर जाना हो तो बीच रास्ते गाड़ी कब धोखा दे जाए कहा नहीं जा सकता। इसलिए इस गाड़ी का इस्तेमाल करते समय विशेष ध्यान रखना पड़ता है। योजनाओं की मॉनिटरिंग अटकने से उन्हें नई सरकारी गाड़ी की जरूरत पड़ रही है। योजना थी कि यदि जिले के सभी विधायक अपने कोष से दो-दो लाख रुपए दे दें तो 22 लाख रुपए एकत्रित हो जाएंगे। इससे करीब 16 लाख की कीमत में दो गाडि़यां खरीदने के अलावा कुछ और सामान भी खरीदा जा सकता है।

भास्कर न्यूज | अलवर

जिलापरिषद सीईओ राजेंद्रसिंह राठौड़ सरकारी गाड़ी के लिए विधायकों से फरियाद कर रहे हैं। ढाई महीने पहले वे जिले के सभी 11 विधायकों को विधायक कोष से दाे-दो लाख रुपए देने के लिए पत्र तक लिख चुके हैं। इस पत्र का असर नहीं हुआ तो जिला परिषद आने-जाने वाले विधायक और उनके पीए को उसी पत्र की कॉपियां थमाई जाने लगी, व्यक्तिगत तौर पर गुजारिश भी हुई। इस पर पिछले दिनों तीन विधायकों ने अपने-अपने कोष से दो-दो लाख रुपए दिए जाने की सहमति के साथ अनुशंषाएं जारी की हैं।

जिला परिषद के ग्राम