पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 172 ने ली बौद्ध धर्म की दीक्षा

172 ने ली बौद्ध धर्म की दीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| भारतीयबौद्ध महासभा की ओर से गोविंदगढ़ तहसील के सैदमपुर गांव में मूर्ति स्थापना समारोह बुद्ध गोष्ठी आयोजित की गई। समारोह में मुख्य अतिथि अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फूलसिंह बौद्ध ने की। समारोह का उदघाटन रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने किया। विशिष्ट अतिथि दिल्ली से आए शांतिस्वरूप बौद्ध, महासभा के चिरंजीलाल, प्रदेश महासचिव ताराचंद, केएल सिरोही, सुंदर लाल, लक्ष्मण सिंह, जगदीश प्रसाद थे। कार्यक्रम में 172 लोगों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। कार्यक्रम में बौद्ध धर्म गुरु भदंत महास्थविर भंते बुद्ध र| ने बौद्ध धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। समारोह के बाद बुद्ध गोष्ठी भी हुई। इस मौके पर विधायक जाटव ने बुद्ध के अहिंसा के सिद्धांत को जीवन में अपनाने की अपील की। विधायक आहूजा ने अंबेडकर भवन बनाने के लिए विधायक कोटे से राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भजन मंडलियाें ने भजन प्रस्तुत किए।

अलवर. सैदमपुर मंे अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथि।