- Hindi News
- छप्पर में आग लगाने के तीन आरोपी गिरफ्तार
छप्पर में आग लगाने के तीन आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़|पुलिस ने कारोली खालसा गांव में मुकेश भोपा के छप्पर में आग लगाने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 23 सितम्बर की रात अली मोहम्मद, कासम, हसन निवासी कारोली खालसा ने रास्ते के विवाद को लेकर गांव के ही मुकेश भोपा के छप्पर में आग लगा दी थी। पुलिस के अनुसार मुकेश भोपा गांव में छप्पर बनाने के लिए नींव खोद रहा था। रास्ते में नींव खोदने को लेकर मुकेश की आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई देर रात आरोपियों ने मुकेश के छप्पर को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।