मुस्लिम समाज करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
रामगढ़ | अंजूमनशिक्षा विकास समिति रामगढ़ के तत्वावधान में आगामी 15 फरवरी को समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समिति सचिव हाजी निम्मन खां के अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं सहित समाज के नवनिर्वाचित सरपंच डायरेक्टरों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख साफिया खान, विशिष्ट अतिथि प्रधान नसरू खां उपप्रधान सौराफ खां होंगे। अध्यक्षता रामगढ़ प्रधान आभा जैन करेंगी।