पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 हजार 500 बच्चों को मिलेगी निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा

16 हजार 500 बच्चों को मिलेगी निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| अल्पसंख्यकविभाग एनजीओ के माध्यम से जिले के करीब 16 हजार 500 अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा देगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार की मंजूरी आते ही कक्षा 6 से 10वीं तक के बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।

भारत सरकार की साइबर ग्राम योजना के तहत यह प्रशिक्षण मिलेगा। पेरा टीचर्स के माध्यम से तिजारा, किशनगढ़बास, रामगढ़ लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में सर्वे करा सरकारी प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 6 से 10 वीं तक पढ़ने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों का डाटा एकत्रित करने का कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर होने वाली 15 सूत्री बैठक में विभाग की ओर से इस बात का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।

1से 1.5 किलोमीटर की दायरे में होगा सेंटर

कंप्यूटरशिक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अपने घर या स्कूल से अधिक दूर नहीं जाना पड़े इसलिए सेंटर की दूरी अधिकतम 1 से 1.5 किलोमीटर रहेगी। एक बैच में अधिकतम 30 विद्यार्थी होंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

^विभागद्वारा एनजीओ के माध्यम से कक्षा 6 से 10 वीं तक अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का प्रशिक्षण देने की योजना है। सरकारी और निजी सभी प्रकार के स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। -मोहित शंकर माथुर, प्रोग्राम ऑफिसर, अल्पसंख्यक विभाग , अलवर