राशन कार्ड नहीं बनने से परेशानी
अलावड़ा| अलावड़ा,चौमा सहित रामगढ़ तहसील क्षेत्र के ई-मित्र केंद्रों पर तो नए राशन कार्ड बन रहे हैं और ही पूर्व में बन चुके अशुद्ध राशन कार्डों में त्रुटी सुधार हो पा रहा है। ई-मित्र संचालक प्रेमसिंह, देवेन्द्र सैनी, विनोद सतीजा, इरफान खां, हेमंत, यादराम, दिनकर, दीपू सिंह, अकरम ने बताया कि एक माह से ई-मित्र संचालकों द्वारा बनाए गए राशन कार्ड विकास अधिकारी कार्यालय में चेक नहीं होने से तो नए राशन कार्ड बन पा रहे हैं और ही कोई त्रुटी सुधार हो रहा है। इस संबंध में विकास अधिकारी रमेश चंद गुर्जर ने बताया कि इस बार बड़ी तादाद में राशन कार्ड बन रहे हैं और हमारे यहां एक दिन में के 100-150 राशन कार्ड ही चेक हो पाते है। ज्यादा स्टाफ को लगा कर एक-दो दिन में सभी राशन कार्ड चेक करवा कर समस्या समाधान करवा दिया जाएगा।