बिना भेदभाव होंगे विकास कार्य
टेउवास, जोड़िया और पुर में विकास कार्यों का लोकार्पण
50 लाख की लागत से बनेगा 1 हजार मीटर लंबा गौरवपथ
विधायक रामहेत यादव ने किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के गांव टेउवास, जोड़िया और पुर में किसान भवन, सड़क, स्कूल में कमरे क्रमोन्नत स्कूल आदि विकास कार्यों का लोकापर्ण किया गया। विधायक रामहेत सिंह यादव ने जल स्वावलंबन योजना की जानकारी दी और कहा कि पानी व्यर्थ नहीं हो, इसके लिए सबको मिलकर आगे बढ़कर काम करना होगा। विधायक ने विधायक कोटे से विकास कार्यों की भी घोषणा की। विधायक ने गांव टेउवास में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के क्रमोन्नत होने पर कमरे का लोकापर्ण किया। ग्राम जोड़िया में किसान भवन का लोकापर्ण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव तथा गांव पुर में सड़क का लोकापर्ण किया। विधायक यादव विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर प्रधान सुनीता यादव, जिला पार्षद वीरसिंह, पूर्व उपप्रधान सुधीर यादव, सरपंच गोविंद सिंह, अनार देई, छोटेलाल यादव, निशा सिंह, भीमसेन, रामोतार यादव, पूर्व प्रधान गुरुदयाल सिंह, एमपीएस वीरेन्द्र, ज्योति, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव, हमीर सिंह, विजय सिंह, शीला चौधरी, दान सिंह, राजाराम, राम सिंह आदि लोग मौजूद थे।
सकट. सीसी सड़क का लोकार्पण करते प्रधान जयराम।
रामगढ़. उद्घाटन समारोह में संबोधित करते विधायक आहूजा।