अतिक्रमण हटाने के लिए सहमति
पुलिस की मौजूदगी में हुआ नाली का निर्माण
पक्के अतिक्रमणों पर प्रशासन ने लगाए निशान
रामगढ़|अलवर-दिल्लीमुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के दायरे में शामिल पक्के निर्माण कार्यों पर लाल निशान लगाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की संभावित कार्रवाई से पूर्व ही मुख्य मार्ग स्थित कुछ प्रॉपर्टी के मालिकों ने अपने अतिक्रमणों को स्वयं तोड़ना भी शुरू कर दिया है। उधर प्रधान नसरू खां ने प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई से कई सरकारी भवनों को नुकसान पहुंच सकता है।
रामगढ़. अतिक्रमण की सीमा में आए पक्के निर्माणों पर निशान लगाते कर्मचारी।
बहरोड़. नाली निर्माण खुदाई कार्य करते नगरपालिका कर्मचारी।
बहरोड़ | कस्बेके जैतपुरा मोहल्ला में हरिजन बस्ती के रास्ते में गंदा पानी पिछले दो माह से भरा होने से गुरुवार को पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने पक्की नाली का निर्माण करवा कर पानी निकासी की व्यवस्था कराई। नगरपालिका ईओ मनीषा यादव ने बताया कि जैतपुरा मोहल्ले के रास्ते में पिछले दो माह से पानी भरा हुआ था। इसमें मक्खी-मच्छर आदि पनपने से बीमारी फैल रही थीं। पानी निकालने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन नाली निर्माण को लेकर कुछ लोगों का विवाद होने से निर्माण कार्य रोक दिया गया था। इसके बाद पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पक्की नाली का निर्माण करवाया गया ताकि पानी निकासी के साथ साफ-सफाई की हो सके। नाली निर्माण के दौरान वाशिंदों की भीड़-भाड़ बनी रही। इस मौके पर तहसीलदार गजानंद शर्मा ने नाली निर्माण के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रखा।
बहरोड़ ग्रामीण. ग्रामीणों से समझाइश करते तहसीलदार।
भास्कर न्यूज | बहरोड़, ग्रामीण
ग्रामगूंती में निर्माणाधीन सीसी सड़क कार्य का कुछ लोगों द्वारा बंद करवाने पर गुरुवार को तहसीलदार, प्रधान ने मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर अतिक्रमण हटाने के लिए सहमति करवाई। सरपंच दयाराम यादव ने बताया गांव में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पचास लाख की लागत से दो किलोमीटर डामरीकरण सड़क गांव के अंदर पांच सौ मीटर सीसी सड़क निर्माण प्रस्तावित है। इसमे