पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉपी राइट एक्ट में दो मोबाइल दुकानों पर कार्रवाई

कॉपी राइट एक्ट में दो मोबाइल दुकानों पर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़| पुलिसने काॅपी राइट एक्ट में दो मोबाइल की दुकानों पर कार्रवाई कर अश्लील क्लिपिंग टी सीरिज कंपनी के गानों से भरे कार्ड रीडर बरामद किए हैं। थाना पुलिस ने टी सीरिज कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर बहादरपुर मार्ग स्थित असमीना म्यूजिक सेंटर एमके मोबाइल पर छापा मारा। पुलिस ने बिना लाइसेंस के टी सीरिज कंपनी के गाने डाउनलोड करने पर असमीना म्यूजिक से लैपटाप, कार्ड रीडर अश्लील क्लिपिंग बरामद की। वहीं एमके मोबाइल की दुकान से एक सीपीयू, एक एलईडी, माउस कार्ड रीडर में डाउन लोड भारी मात्रा में अश्लील क्लिपिंग बरामद की हैं। पुलिस ने असमीना म्यूजिक के आसमदीन पुत्र नूरदीन निवासी बड़ौद को गिरफ्तार किया है। जबकि एमके मोबाइल के मुश्ताक पुत्र जूहरा निवासी बड़ौद फरार हो गया।