लेबररूम में सफाई का रखें ध्यान
जिलाग्राामीण स्वास्थ्य समिति की गुरुवार को जिला कलेक्टर एमपी स्वामी अध्यक्षता में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बैठक हुई। बैठक में रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 767 प्रसूताओं का भुगतान लंबित होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी लेबररूम में साफ सफाई का ध्यान रखे। लेबर रूम में टेबल उपकरण जंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एफबीएनसी वार्ड में सुविधा की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण उपचार केंद्र पर आशा सहयोगिनियों ने द्वारा लाए गए केसों की गहनता से जांच कर कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराएं। परिवार कल्याण कार्यक्रम में अप्रैल से अगस्त तक नसबंदी में खेड़ली ब्लॉक तथा आईयूडी पीपीआईयूसीडी में रामगढ़ ब्लॉक की कम प्रगति पर अगले महीने तक स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक चिकित्सा प्रभारियों को सीएचसी पर संस्था प्रभारी, ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी सीएमएचओ के मोबाइल नंबर लिखने के लिए कहा। जिससे आपातकाल में उन्हें सूचना दी जा सके। 21 सितंबर को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी के लिए भी कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिए।