- Hindi News
- गुमराह करने के लिए पूलों में नकली नोट िमलने का दावा
गुमराह करने के लिए पूलों में नकली नोट िमलने का दावा
पांच दिन बढ़ाया पुलिस रिमांड
आरोपीरामनारायण गुर्जर को एक दिन के पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को रामगढ़ के न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक सोनी की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी का पुलिस रिमांड 17 दिसंबर तक बढ़ाए जाने के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी ने अदालत से आरोपी का 7 दिवस का पुलिस रिमांड मांगा था। इस मामले की जांच नोडल थाना शिवाजी पार्क द्वारा की जा रही है।
भास्कर न्यूज | अलवर
नकलीनोटों के साथ गिरफ्तार किए गए रामनारायण गुर्जर का दावा है कि उसे पांच लाख 27 हजार पांच सौ के नकली नोट झीतरेड़ी में पांच माह पूर्व पूले के झुंड में पड़े मिले। इसे पुलिस गुमराह करने का प्रयास मान रही है।
शिवाजी पार्क थाने के एएसआई बाबूदान ने बताया कि आरोपी रामनारायण (25) पुत्र धर्मसिंह गुर्जर निवासी झीतरेड़ी थाना नगर जिला भरतपुर को 10 दिसंबर को रामगढ़ पुलिस ने बहादुरपुर रोड स्थित सोतका भजेड़ा के पास से 5 लाख 27 हजार 500 रुपए के नकली नोट सप्लाई करने ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। रामनारायण गुर्जर ने पूछताछ में बताया कि नकली नोट उसे पांच माह पहले झीतरेड़ी गांव के पास पूले के झुंड में मिले थे। पुलिस आरोपी के इस बयान से संतुष्ट नहीं है। पुलिस का मानना है कि आरोपी द्वारा पुलिस को ऐसे बयान देकर गुमराह किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।