पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई से पहले गायब हुए पॉलीथिन बैग

कार्रवाई से पहले गायब हुए पॉलीथिन बैग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें प्रशासन की कार्रवाई से पूर्व ही पॉलीथिन कैरी बैग पर बाजार से गायब हो गया। शुक्रवार सुबह तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य बाजार सहित कस्बा गोविन्दगढ़ मोड दिल्ली मार्ग पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की। सर्च अभियान के दौरान पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई के लिए निकले प्रशासन को निराशा ही हाथ लगी। कस्बे के छोटे-बड़े दुकानदारों सहित थोक विक्रेता पॉलीबैगों को मौके से गायब कर चुके थे। अंत में प्रशासन ने कस्बा बस स्टैंड पर स्थित एक मिष्ठान भंडार पर पॉलीथिन पाए जाने पर पांच सौ रुपए की रसीद काटकर दंडित कर अभियान का समापन किया। इसके बाद अभियान टीम नौगावां कस्बा पहुंची। यहां भी उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान तहसीलदार पिंकी गुर्जर, विकास अधिकारी विनय मित्र, प्रगति प्रसार अधिकारी अशोक शर्मा कस्बा ग्राम सचिव देवीसिंह सैनी सहित स्थानीय पुलिस मौजूद थी।

रामगढ़. बस स्टैंड पर जांच करते अिधकारी।

प्रशासन ने सर्च अभियान चलाया, एक जगह जुर्माना वसूला

अिभयान