ध्वनि प्रदूषण फैलाते चार गिरफ्तार
लक्ष्मणगढ़. बड़ौदामेवथाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण करने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ कैलाश चंद मीणा ने बताया कि वाहनों पर तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रामस्वरूप पुत्र गिर्राज प्रसाद गंडूरा, खूबीराम पुत्र कजोड़ी गुर्जर बडबरा, हरिसिंह पुत्र लल्लूराम जाट मेव खेड़ा रामगढ़, रामवीर पुत्र रिछपाल राजपूत निवासी जागरू खोह को गिरफ्तार किया है।