पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘ग से गधा पढ़ा सकते हैं, गाय पढ़ाओ तो सांप्रदायिक’

‘ग से गधा पढ़ा सकते हैं, गाय पढ़ाओ तो सांप्रदायिक’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी का कहना है कि देश की विडंबना है कि यहां से गधा तो पढ़ाया जा सकता है, गाय पढ़ाने की बात करो तो शोर मच जाता है, सांप्रदायिक होने का लेबल लगा देते हैं। वे भारतीय इतिहास संकलन समिति की जिला इकाई की ओर से शनिवार को मालवीय नगर आदर्श विद्या मंदिर में शुरू हुए प्रांतीय सम्मेलन में बोल रहे थे। डॉ. चतुर्वेदी का कहना था कि शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का आलम ये है कि कोर्स से महापुरुषों की जीवनियां हटा दी गई हैं। संभवतया इसी कारण उदयपुर संभाग दौरे के समय पता चला कि चित्तौडगढ में सरकारी स्कूलों के आठवीं क्लास के बच्चों को भी महाराणा प्रताप के बारे में जानकारी नहीं है। इसके लिए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया।

इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पांडेय ने अपने भाषण के दौरान मंत्री चतुर्वेदी से मुखातिब होकर कहा कि पिछली सरकार ने गांवों के इतिहास को लिखने की अच्छी योजना शुरू की थी, लेकिन अभी इस पर कोई काम नहीं हो रहा। डॉ. पांडेय का कहना था कि लगता है सरकार में भी प्रगतिशील विचारों के नेता शामिल हो गए हैं, जिस कारण इस दिशा में कोई काम नहीं हो पा रहा। जरूरी है कि जिलेवार इतिहास लिखकर लोगों तक सच्चाई पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से ईमानदार प्रयास हों। डॉ. पांडेय ने सम्मेलन में मौजूद व्याख्याताओं-शोधकर्ताओं से कहा कि मौसम सुनहरा हुआ है, अच्छे दिन गए हैं इसलिए कलम उठाओ और भारत के खोए गौरव को सच्चाई के साथ पेश करने में जुट जाओ। अभा. इतिहास संकलन योजना अध्यक्ष डॉ. सतीशचंद्र मित्तल ने इतिहासकार कर्नल टाड के राजस्थान के संबंध में लिखे इतिहास को जाती-प्रांतों के बीच लड़ाई कराने वाला बताया। डॉ. मित्तल का कहना था कि ब्रिटिश इतिहासकारों ने योजनाबद्ध तरीके से राजपूतों को जहां महान बताया वहीं मराठों की भरपूर आलोचना की। अभा. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष एवं माशि.बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. विमलप्रसाद अग्रवाल, डॉ. वीके अग्रवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जिले के इतिहास पर लिखी स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा, विहिप प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. के के गुप्ता, अायोजन सचिव डॉ. धर्मचंद चौबे, मदनगोपाल व्यास, कला कालेज प्राचार