पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई से पहले हट गए टीन टप्पर

कार्रवाई से पहले हट गए टीन टप्पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़| अतिक्रमणको लेकर प्रशासन व्यापारियों के बीच चल रही खींचतान के चलते सोमवार को कार्रवाई स्थगित कर दी गई। इस बीच कई दुकानदारों ने पचास फुट परीधि में आए अस्थाई अतिक्रमणों को स्वयं ही हटाना शुरू कर दिया। बाद में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अखिलेश कुमार पिपल से मिला। एसडीएम ने उपस्थित दुकानदारों ठेली-खोखा लगाकर रोजगार कर रहे लोगों को फिलहाल आंशिक रिलीफ देकर विदा कर दिया। एसडीएम सहित मौके पर मौजूद सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी आरसी स्वर्णकार ने स्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई को चिन्हीकरण होने तक रोकने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना था कि कस्बे में पचास फीट के दायरे में रहे सभी स्थाई अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया जाएगा।

रामगढ. एसडीएम से वार्ता करता प्रतिनिधिमंडल।