शिवनंदन चौधरी अध्यक्ष बने
अलवर|राजस्थान मान्यताप्राप्त निजी शिक्षण संस्थान ब्लॉक रामगढ़ के चुनाव छाया उमावि बांबोली में सम्पन्न हुए। इनमें शिवनंदन चौधरी अध्यक्ष, दोजीराम उपाध्यक्ष, परसराम सचिव, ज्ञानसिंह कोषाध्यक्ष और फूलसिंह चौधरी संगठन मंत्री चुने गए। चुनाव पूर्व अध्यक्ष धनसिंह यादव की देखरेख में हुए। इस दौरान अशोक कुमार, निहाल सिंह, विश्राम, विशंभर दयाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।