पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता पिता गुरु की सेवा के बिना जीवन अधूरा

माता-पिता गुरु की सेवा के बिना जीवन अधूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिगंबरजैन मुनि वैराग्य सागर महाराज ने कहा कि शाकाहारी जीवन सभी समस्याओं का हल है। मांसाहार का सेवन करने वाले लोगों का मन वासना युक्त होता है। दिगंबर जैन मुनि सोमवार सुबह माधव सेवा समिति की ओर से हसन खां मेवात नगर स्थित पल्लीवाल जैन भवन में आयोजित शैक्षिक सामग्री यूनिफॉर्म वितरण समारोह में उद्धबोधन दे रहे थे। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि माता-पिता और गुरु की सेवा के बिना जीवन अधूरा है। इस मौके पर दिगंबर जैन मुनि ने बच्चों से शाकाहार और मांसाहार संबंधित सवाल भी पूछे। सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। समारोह में मौजूद लोगों ने मांसाहार नहीं करने का संकल्प लिया। काय्रक्रम में 40 भामाशाहों को सम्मानित किया गया जबकि 410 बच्चों को यूनिफार्म वितरित की गई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेश गोयल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख मूलचंद सोनी राजेश सिंघल मौजूद थे।

अलवर. पल्लीवाल जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे, भामाशाह गणमान्य नागरिक।

अलवर. भारतीयबौद्ध महासभा की ओर से गोविंदगढ़ तहसील के सैदमपुर गांव में मूर्ति स्थापना समारोह बुद्ध गोष्ठी आयोजित की गई। समारोह में मुख्य अतिथि अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फूलसिंह बौद्ध ने की। समारोह का उदघाटन रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने किया। विशिष्ट अतिथि दिल्ली से आए शांतिस्वरूप बौद्ध, महासभा के चिरंजीलाल, प्रदेश महासचिव ताराचंद, केएल सिरोही, सुंदर लाल, लक्ष्मण सिंह, जगदीश प्रसाद थे। कार्यक्रम में 172 लोगों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। कार्यक्रम में बौद्ध धर्म गुरु भदंत महास्थविर भंते बुद्ध र| ने बौद्ध धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। समारोह के बाद बुद्ध गोष्ठी भी हुई। इस मौके पर विधायक जाटव ने बुद्ध के अहिंसा के सिद्धांत को जीवन में अपनाने की अपील की। विधायक आहुजा ने अंबेडकर भवन बनाने के लिए विधायक कोटे से राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भजन मंडलियाें ने भजन प्रस्तुत किए।